PM Modi ने Border पे लोंगेवाला पोस्ट(Longe wala Post) से विस्तार वादी और आतंकवादी ताकतों को दी चेतावनी

IMG 20201115 145521 द भारत बंधु
Share

IMG 20201115 145405 द भारत बंधु

प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली का त्यौहार बॉर्डर पर जवानों के साथ मनाया। इस बीच उन्होंने शहीद मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी को भी श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने लोंगेवाला पोस्ट पे दीपावली मनाकर पाकिस्तान और चीन को बिना नाम लिए स्पष्ट संदेश दिया कि भारत किसी भी प्रकार की उकसावे वाली कार्यवाही और विस्तार वादी नीति को बर्दाश्त नहीं करेगा।  प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान और चीन दोनों को आगाह किया कि भारत ने अपनी सामरिक स्थिति इतनी मजबूत कर ली है कि वह जल, थल, और वायु कहीं भी मुकाबले में पीछे नहीं हटेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस लोंगे वाला पोस्ट से सेना को संबोधित कर रहे थे वो Rajasthan के जैसलमेर की पश्चिमी सीमा पर स्थित एक रणनीतिक पोस्ट है, जहां भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में युद्ध हुआ था। इसी लोंगेवाला पोस्ट पर 1971 में 4 से 5 दिसंबर की रात 2000 से 3000 पाकिस्तानी सैनिकों ने टैंकों और तोपखानों से लैस होकर हमला बोल दिया था। लोंगे वाला पोस्ट पे उस समय 23rd पंजाब रेजीमेंट तैनात थी। जिसका नेतृत्व मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी कर रहे थे। पंजाब रेजीमेंट में फौजियों की संख्या मात्र 120 थी। जो कि पाकिस्तानी फौजियों के मुकाबले बहुत ही कम थी। कम संख्या बल होते हुए भी हमारे सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को आगे नहीं बढ़ने दिया और सुबह होने तक हमारे जवान वहीं डँटे रहे। 5 दिसंबर को सुबह की पहली किरण के साथ भारतीय वायुसेना के 122 स्क्वाडर्न के विमानों के भीषण हमले ने पाकिस्तान के 36 टैंकों तथा 100 वाहनों को तबाह कर दिया था। इस युद्ध में “मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी” की भूमिका को शायद ही कोई भूल सकता है। इस युद्ध के तत्पश्चात मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी को भारतीय सेना का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान महावीर चक्र (Mahavir Chakra) से सम्मानित किया गया। इसी लोंगे वाला युद्ध पर भारत की मशहूर फिल्म बॉर्डर (BORDER MOVIE) बनी थी। और मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार सनी देओल(Sunny Deol ) ने निभाया था।

Recent Post

Youtuber Abdullah Pathan Case: इस तरह बनाते हैं वीडियो तो सावधान National Film Awards 2023 आलिया भट्ट और अल्लू अर्जुन का दबदबा Rocky aur Rani ki prem kahani Teaser Release Alia Bhatt का धमाल Alia Bhatt in Ramayan: आलिया भट्ट सीता की भूमिका में आएंगी नज़र IIFA 2023 Salman Khan सहित बॉलीवुड के सितारों का लगा जमावड़ा