Draupadi Murmu Won President Election: द्रोपदी मुर्मू ही बनेगी देश की अगली राष्ट्रपति तीसरे चरण में ही यशवंत सिन्हा को पछाड़ा

Draupadi Murmu Won President Election
, , ,
Share

Draupadi Murmu Won President Election:सभी किंतु परंतु पर लगा विराम द्रौपदी मुर्मू ही बनेगी देश की 15वीं राष्ट्रपति 25 जुलाई को लेंगी शपथ प्रधानमंत्री मोदी समेत बीजेपी के कई दिग्गज पहुंचे मिलने

राष्ट्रपति चुनाव(President Election) के नतीजे सामने आ गए. द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu Next President) ने अपने प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा को भारी मतों से पराजित कर दिया है. मतगणना का कार्य अभी जारी है लेकिन द्रोपदी मुर्मू ने जीत हासिल कर ली है.

द्रोपदी मुर्मू ने यशवंत सिन्हा पर दुगने से भी ज्यादा अंतर की बढ़त बनाए रखी है. अभी तक 3219 वोटों की गिनती हो चुकी है. द्रोपदी मुर्मू को 2161 मत अभी तक मिले हैं और इन मतों का मूल्य 5.7 लाख से अधिक है जबकि यशवंत सिन्हा को मात्र 1058 मत ही मिले जिसका मूल्य 2 लाख 61 हजार 62 हैं.

तीसरे चरण की गिनती के बाद द्रोपदी मुरमुर की जीत(Draupadi Murmu Won President Election) सुनिश्चित हो गई और इस कारण प्रधानमंत्री मोदी द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने पहुंच गए हैं. इस बार का राष्ट्रपति चुनाव पिछले सभी चुनावों से भिन्न दिखा है. क्योंकि इस बार खुलेआम दोनों ही पक्षों(NDA- UPA) द्वारा राष्ट्रपति के चुनाव को दो दलों के चुनाव के रूप में प्रचारित किया जा रहा है.

द्रोपदी मुर्मू की जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है. देश के सभी राज्यों में बीजेपी जीत का जश्न मनाएगी और यात्राएं निकालेंगी. ऐसा पहली बार होगा कि कोई राजनीतिक पार्टी राष्ट्रपति की जीत पर खुले रूप से जश्न मनाएं और यात्राएं निकाले.इस बार के President Election को साल 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव से भी जोड कर देखा जा रहा है.

Recent Post