Bihar BPSC Paper Leak case Shakti Singh Arrested: बिहार BPSC पेपर लीक कांड में उपेंद्र कुशवाहा के करीबी JDU नेता शक्ति सिंह गिरफ्तार जिस कॉलेज की हो गई थी मान्यता खत्म उसमें ही बनाया गया BPSC का सेंटर

BPSC Paper Leak case
, , ,
Share

Bihar BPSC Paper Leak case Shakti Singh Arrested:बिहार BPSC पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा उपेंद्र कुशवाहा के करीबी और पूर्व में RLSP के संगठन सचिव शक्ति सिंह को पुलिस ने पेपर लीक मामले में किया गिरफ्तार, उनके कॉलेज की मान्यता साल 2018 में हो गई थी समाप्त फिर भी 2022 में  BPSC का बनाया गया सेंटर

बिहार बीपीएससी पेपर लीक कांड (Bihar BPSC Paper Leak case Shakti Singh Arrested) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जिसमें उपेंद्र कुशवाहा(Upendra Kushwaha) के करीबी रहे शक्ति सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उपेंद्र कुशवाहा ने इस गिरफ्तारी पर प्रेस वार्ता में अपनी सफाई भी दी है.

उपेंद्र कुशवाहा से यह पूछा गया कि शक्ति सिंह तो आपके ही संगठन में सचिव के पद पर थे और आपसे भी उनकी करीबी है तो उपेंद्र कुशवाहा का कहना था कि नीतीश कुमार ने कभी भी भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया है और कानून अपना काम कर रहा है.

देखिए उपेंद्र कुशवाहा(Upendra Kushwaha) ने शक्ति सिंंह(Shakti Singh JDU Leader) की गिरफ्तारी पर प्रेस से क्या कहा:-

मालूम हो कि जिस कॉलेज से BPSC के पेपर लीक हुआ  उस कॉलेज की मान्यता साल 2018 में ही समाप्त हो गई थी. यह कॉलेज शक्ति सिंह का बताया जा रहा है. अब सबसे बडा सवाल यह  है कि जिस कालेज कि मान्यता 2018 में ही समाप्त हो गई फिर उसे केंन्द्र कैसे बनाया गया.

आगे की अपडेट के लिए द भारत बंधु के साथ जुड़े रहें.. हम BPSC पेपर लीक मामले से संबंधित अपडेट के साथ आते रहेंगे..

Recent Post