Shiv Shakti And Tiranga Point: चंद्रयान-3 ने जहां रखा पहला कदम शिव शक्ति नाम से जाना जाएगा तिरंगा पॉइंट और 23 अगस्त National Space Day की भी घोषणा

Shiv Shakti And Tiranga Point
Share

Shiv Shakti And Tiranga Point:चंद्रयान-3 को लेकर बड़ी घोषणा शिव शक्ति पॉइंट तिरंगा पॉइंट और 23 अगस्त National Space Day

चंद्रयान 3 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन बड़ी घोषणा की है. अब चंद्रयान-3 जिस स्थान पर उतरा था उसे शिव शक्ति(Shiv Shakti Point) के नाम से जाना जाएगा साथ ही अब 23 अगस्त को हर साल नेशनल स्पेस डे(National Space Day) के रूप में मनाया जाएगा. वहीं चंद्रयान-2 ने जहां क्रैश लैंडिंग की थी उसे स्थान को तिरंगा पॉइंट(Tiranga Point) के नाम से जाना जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) ने ब्रिक्स सम्मेलन(BRICS Summit) से वापसी के बाद ISRO वैज्ञानिकों के साथ बैठक की और इस बैठक के दौरान उन्होंने वैज्ञानिकों को संबोधित किया. ऐसा पहले से ही माना जा रहा था कि प्रधानमंत्री मोदी के भारत आने के बाद चंद्रयान-3 से जुड़ी कुछ घोषणाएं हो सकती हैं. बताते चलें कि जब साल 2008 में चंद्रयान-1 ने क्रैश लैंडिंग की थी तो उस स्थान को जवाहर पॉइंट(Jawahar Point) नाम दिया गया था.

Shiv Shakti Point का चक्कर लगाता प्रज्ञान रोवर ISRO ने जारी किया वीडियो…

 

 

बताते चलें कि भारत  ने 23 अगस्त 2023 को एक इतिहास रचते हुए विश्व का पहला देश बना, जब उसने अपने चंद्रयान 3 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई. दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है. वहीं चंद्रमा(Moon) पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश. अब भारत आदित्य-L1(Aditya-L1) की तैयारी कर रहा है. जिसके द्वारा जल्द ही सूरज से जुड़ी कई अहम जानकारी सामने आ सकती है. वहीं चंद्रयान-3 ने  चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक अपने कार्यों को अंजाम देना शुरू कर दिया है.

Recent Post

Youtuber Abdullah Pathan Case: इस तरह बनाते हैं वीडियो तो सावधान National Film Awards 2023 आलिया भट्ट और अल्लू अर्जुन का दबदबा Rocky aur Rani ki prem kahani Teaser Release Alia Bhatt का धमाल Alia Bhatt in Ramayan: आलिया भट्ट सीता की भूमिका में आएंगी नज़र IIFA 2023 Salman Khan सहित बॉलीवुड के सितारों का लगा जमावड़ा