Delhi Jama Masjid No Entry For Single Girls: दिल्ली जामा मस्जिद में अकेली और समूह में जाने वाली लड़कियों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

Delhi Jama Masjid No Entry For Single Girls
,
Share

Delhi Jama Masjid No Entry For Single Girls:दिल्ली जामा मस्जिद प्रशासन ने जामा मस्जिद के भीतर अकेली और समूह में जाने वाली लड़कियों पर लगाया प्रतिबंध जानिए क्यों लिया यह फैसला

दिल्ली जामा मस्जिद(Delhi Jama Masjid) में अब अकेली(Single Girls) और समूह में जाने वाली लड़कियों को प्रवेश नहीं दिया(No Entry) जाएगा जमा मस्जिद प्रशासन ने इसको लेकर फरमान जारी कर दिया है.

दिल्ली जामा मस्जिद प्रशासन का कहना है कि अकेली और समूह में जाने वाली लड़कियां अगर इबादत करने जाना चाहती हैं तो उन्हें जाने दिया जाएगा लेकिन अगर वह यहां वीडियो बनाने और लड़कों से मिलने आना चाहती हैं तो उन्हें नहीं आने दिया जाएगा. क्योंकि इससे यहां का माहौल खराब होता है.

वहीं इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर फिर से एक बार बहस छिड़ गई है कि आखिर लड़कियों को ही हर मामले में दोषी ठहराया जाता है अगर प्रतिबंध लगाना ही था तो लड़कों पर भी प्रतिबंध क्यों नहीं लागू हो.

बताते चलें कि दिल्ली के जामा मस्जिद हमेशा लोगों की आवाजाही से गुलजार रहती है. लोग यहां इबादत करने आते हैं तो कुछ लोग यहां घूमने टहलने के ख्याल से भी आते हैं. यहां पर  खासकर कॉलेज  से आने वाली लड़कियों की संख्या  अधिक होती हैं. जामा मस्जिद प्रशासन द्वारा लिया गया यह फैसला अब धीरे-धीरे विवादों में घिरता जा रहा है.

वहीं  दिल्ली जामा मस्जिद के व्यवस्थापकों का  कहना है कि यह फैसला  लड़कियों के खिलाफ नहीं लिया गया है बल्कि यह फैसला उनकी सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है.

उनका कहना है कि जामा मस्जिद परिसर में लड़कियों द्वारा नाचते गाते हुए वीडियो बनाए जाते हैं जो कि सही नहीं है. साथ ही जमा मस्जिद प्रशासन ने यह भी कहा कि लड़कियां यहां अपने पुरुष मित्रों से मिलने आती हैं जिससे मस्जिद की पवित्रता पर भी आंच आती है.

Recent Post

Youtuber Abdullah Pathan Case: इस तरह बनाते हैं वीडियो तो सावधान National Film Awards 2023 आलिया भट्ट और अल्लू अर्जुन का दबदबा Rocky aur Rani ki prem kahani Teaser Release Alia Bhatt का धमाल Alia Bhatt in Ramayan: आलिया भट्ट सीता की भूमिका में आएंगी नज़र IIFA 2023 Salman Khan सहित बॉलीवुड के सितारों का लगा जमावड़ा